पौधरोपण के बाद उचित देखरेख जरूरी
बाड़मेर. जिलामुख्यालय पर स्थित मुभीछा राउमावि गांधीचौक में प्रधानाचार्य किशोर सिंह के सान्निध्य में पौधरोपण कार्यक्रम इको क्लब स्काउट द्वारा किया गया। स्काउट प्रभारी गोपाल गर्ग ने बताया कि विद्यालय परिसर में नीम, करीज, पपीता, जामून, तुलसी, सदाबहार पौधे रोपे गए। ईको क्लब प्रभारी किशनलाल ने पर्यावरण के प्रमुख घटक की जानकारी दी। वरिष्ठ शिक्षक किशन बाेथरा, मांगीलाल तातेड़, मनेाज जोशी ने कार्यक्रम में विचार रखे। माेहनलाल जोशी ने कहा कि पौधरोपण के बाद उचित देखरेख जरूरी है। इको क्लब विद्यालय कार्यकारिणी ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण का रखरखाव करने पर बल दिया। कार्यक्रम में इको क्लब के सदस्य छात्र राणाराम, जुझारसिंह, सवाई सिंह, सवाई प्रकाश ने अपनी सेवाएं दीं।