- Hindi News
- आयुक्त ने बनाया पालीवाल को भाजपा का प्रतिपक्ष नेता
आयुक्त ने बनाया पालीवाल को भाजपा का प्रतिपक्ष नेता
बाड़मेर. नगर परिषद में भाजपा अभी तक प्रतिपक्ष नेता तय नहीं कर पाई है। गुरुवार को नगर परिषद आयुक्त धर्मपालसिंह की ओर से जारी पिछले बोर्ड की कार्यवाही विवरण में तो प्रतिपक्ष नेता भी तय कर लिया गया। इस कार्यवाही विवरण में भाजपा के पार्षद दिलीप पालीवाल को प्रतिपक्ष नेता बताया है। हुआ यूं कि गुरुवार को आयुक्त की ओर से सभी पार्षदों को पिछली बैठक का कार्यवाही विवरण जारी किया। इस विवरण के प्रस्ताव संख्या दस में परिषद की दुकानों का किराया वसूलने के लिए एक सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। इस कमेटी में दिलीप पालीवाल को बतौर नेता प्रतिपक्ष बताया है। हालांकि भाजपा की ओर से अभी तक भाजपा पार्षद दल का नेता तय नहीं किया गया है।