बाड़मेर। जरूरतमंद लोगों की मदद करना श्रेष्ठ धर्म है। ये विचार भारतीय निशक्तजन सर्वे शिविर के समापन पर मुख्य अतिथि विधायक मेवाराम जैन ने कही। जैन ने कहा निशक्तजन एवं योग्य लोगों की सेेवा सबसे बड़ा पुण्य है।
कार्यक्रम के अध्यक्ष बंशीधर तातेड़ ने कहा कि जरूरत मंद लोगों को रोजगार दिलाने एवं उनकी मदद करने से आत्मा को संतुष्टि मिलती है।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मुकेश जैन, पारस मेहता, महेश पनपालिया, तरुण बोहरा उमा बिहारी मौजूद थे। शिविर में 225 निशक्तजनों ने रोजगार एवं स्वावलंबी बनने के लिए पंजीयन करवाया। दो महिलाओं को सिलाई मशीन एवं 4 निशक्तजनों को टी स्टाल किट भेंट किए। इसी तरह 20 परिवारों को अन्न वितरण किया गया। कार्यक्रम में अजय सारण एवं जगदीश सारण राष्ट्रीय एथलेटिक्स का सम्मान किया गया।
बाड़मेर. रीको क्षेत्र में आयोजित विकलांग शिविर में उपस्थित विकलांग।