पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा की सोच विकास : डॉ. प्रियंका चौधरी

भाजपा की सोच विकास : डॉ. प्रियंका चौधरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर | डाकबंगले में गुरुवार को भाजपा की बैठक बाड़मेर-जैसलमेर प्रवासी डॉ.प्रियंका चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिला स्तरीय भाजपा सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई।

बैठक में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ प्रियंका चौधरी ने बताया कि बैठक में जिले के मंडल प्रवासियों की घोषणा की गई। उन्होंने कहा कि भाजपा की सोच विकास हैं। प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे राजस्थान को प्रगतिशील प्रदेश बनाना चाहती हैं। इसलिए भाजपा कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा सदस्यता अभियान को सफल बनाने का प्रयास करें।

उन्होंने जिले की जनता से अपील की है कि वे सदस्यता अभियान में रूचि लेकर भाजपा के सदस्य बनें। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.जालमसिंह रावलोत, जिला संयोजक सदस्यता अभियान देवेन्द्र लेघा, पार्षद बलवन्तसिंह भाटी कई वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।