निशुल्क नेत्र जांच शिविर कल
बाड़मेर | सुशीलादेवी एवं भगवान दास मालू कगाउ वालों की तरफ से निशुल्क नेत्र जांच शिविर 14 फरवरी से आयोजित किया जाएगा। जन सेवा समिति के कैम्प आर्गेनाइजर जालमसिंह राजपुरोहित ने बताया कि 14 को उप स्वास्थ्य केंद्र कगाउ, 15 को नेत्र ज्योति अस्पताल बाड़मेर, 17 को पीएचसी साता सिहानिया, 18 को शंकर सिटी बायतु में शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविर में नेत्र ज्योति अस्पताल की टीम रोगियों की जांच कर उपचार करेंगे।