पेयजल समस्या का समाधान कराएं
बाड़मेर | जिलेकी गडरा रोड तहसील के ग्रामीणों ने पेयजल समस्या का समाधान करने की मांग पीएचईडी उच्चाधिकारियों से की है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले चौदह माह से लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों ने अवैध कनेक्शन हटाने तथा प्रभावित क्षेत्रों में पानी के टैंकर डलवाने का आग्रह किया है। ग्रामीण ताजू खान, अहमद खान रजाक खान ने बताया कि पानी के अभाव में ग्रामीण इलाकों में पशु दम तोड़ रहे हैं।