पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रभारी अधिकारी रखेंगे वन विभाग के कार्यों पर नजर

प्रभारी अधिकारी रखेंगे वन विभाग के कार्यों पर नजर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वनविभाग में विकास कार्यों की प्रभावी मॉनीटरिंग करने के लिए जिले में वरिष्ठ भारतीय वन सेवा अधिकारी को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया हैं। जिले के लिए अरविंदम तोमर मुख्य वन संरक्षक जोधपुर को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। तोमर 12 मई 2015 तक जिले का दौरा करेंगे। इस दौरान वे जिले में वन विभाग की मुख्य समस्याओं एवं उनके समाधान के साथ ही वन विभाग के विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं के प्रगति की समीक्षा करेंगे। प्रभारी अधिकारी ने वन विकास के कार्यों का भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्य 28 फरवरी तक पूरा करने के निर्देश उप वन संरक्षक बाड़मेर को दिए हैं।

तोमर ने शिव के गडरा बॉर्डर बेल्ट वन खंड में वृहत लेवल पर सिल्वी पेस्टोरल मॉडल में कार्य कराने पर जोर दिया। वन मंत्री ने अपने बीकानेर प्रवास के दौरान गोवंश अभयारण्य बनाने का प्रस्ताव दिया। इसी तरह जिले में ऊंट प्रजाति के संरक्षण के लिए संरक्षित क्षेत्र बनाने का सुझाव दिया।

पौधरोपण को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने ग्राम को गोद लेकर कार्य करने की सीख दी। अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा महाशिवरात्रि पर पौधरोपण किया जाएगा।