घुटना दर्द निवारक शिविर का आज अंतिम दिन
बाड़मेर |अग्रवाल समाज बाड़मेर एवं जागृति आर्थराइटिस रिलीफ सेंटर निंबाहेड़ा के सहयोग से दो दिवसीय घुटना दर्द निवारक शिविर का शुक्रवार को समापन होगा। अग्रवाल पंचायत के जिला कार्यकारिणी सदस्य राजाराम सर्राफ ने बताया कि गुरुवार को सुबह अग्रवाल पंचायत भवन में घुटना दर्द निवारक शिविर का उद्घाटन मदनलाल सिंहल की अध्यक्षता में शुभारंभ हुआ। सचिव शंकरलाल मोदी ने बताया कि शिविर में जयपुर के डॉ. सुरेन्द्र सोनवाल ने घुटना दर्द पीड़ितों की जांच की। समाज के उपाध्यक्ष मूलचंद मोदी, चंद्रप्रकाश सिंहल, व्यवस्थापक बृजलाल आदि ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। शुक्रवार को भी अग्रवाल पंचायत भवन, नेशनल हैंडलूम के पीछे गली में घुटना पीड़ित पहुंच कर शिविर में जांच कराएं।