पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पौधरोपण के लिए किया प्रेरित

पौधरोपण के लिए किया प्रेरित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर |लंगेरा रोड स्थित महेश इंस्टीट्यूट आॅफ प्रोफेशनल में गुरुवार को जेएनवीयू जोधपुर के प्राणिशास्त्र विभाग के प्रोफेसर डाॅ.रमेश कुमार डगला के नेतृत्व में पौधरोपण किया। डगला ने छात्राें से कहा कि आधुनिक युग में व्यक्ति अच्छे वातावरण की और भागता हैं। अच्छा वातावरण ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करने से ही संभव है। पौधरोपण ही प्रकृति को सुंदर बनाने के साथ ही वातावरण को भी स्वच्छ बनाता है। पेड़ों के द्वारा केवल जीवनोपयोगी सामग्री बल्कि एक ऐसा वातावरण भी मिलता है जहां व्यक्ति अपने जीवनयापन करने में सौभाग्यशाली मानता हैं। उन्होंने प्रत्येक विद्यार्थी को महाविद्यालय में पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया।



महाविद्यालय पालिटेक्निक प्रथम वर्ष के छात्रों ने पौधे लगाने का बीड़ा उठाया। कार्यक्रम में प्राचार्य कवीन्द्र सोनी ने आभार व्यक्त किया। महाविद्यालय के निदेशक प्रदीप राठी नले बताया कि कार्यक्रम में प्राचार्य डाॅ.संगतसिंह चौहान,बंशीधर छाजेड़, जितेन्द्र राठौड़, खेमराज, मुकेश खत्री, पंकज महेश्वरी सहित कई व्याख्याता मौजूद थे।