पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाड़ा खाली करने की हिदायत

बाड़ा खाली करने की हिदायत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर | आवारापशुओं की समस्या से निजात दिलाने के लिए गत वर्ष नगर परिषद ने आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। अभियान में पकड़े गए पशुधन के लालन पालन के लिए इन पशुओं को अर्थ सेवा संस्थान को सौंपा गया। संस्थान ने इस कार्य के लिए बाड़ा किराए पर लिया। अब जमीन मालिक ने मार्च में बाड़ा खाली करने की हिदायत दी है। संस्थान सचिव का कहना है कि प्रशासन अगर स्थाई जमीन की व्यवस्था करता है तो संस्थान शहर के आवारा पशुओं के पालन पोषण की जिम्मेदारी लेने को तैयार है।