- Hindi News
- पार्षद ने वार्ड को आदर्श बनाने का लिया संकल्प
पार्षद ने वार्ड को आदर्श बनाने का लिया संकल्प
बाड़मेर. प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी की ओर से पूरे देश को स्वच्छ साफ-सुधरा बनाए जाने के लिए चलाए जा रहे अभियान की तरह बाड़मेर शहर के ही एक पार्षद ने वार्ड को आदर्श वार्ड बनाने का संकल्प लिया। वार्ड 25 के पार्षद मदनलाल चंडक का कहना है चुनाव के दौरान जनता से किए वादों पर खरा उतरूंगा। वार्ड में सड़क, बिजली, पानी, सफाई सहित कई बड़ी समस्या है, इससे जनता त्रस्त है। बाड़मेर में स्वच्छता अभियान के तहत हरिजन बस्ती, भेलीराम होटल, सोहन बोथरा के मकान, स्टेशन रोड, हाई स्कूल रोड, लूणिया ट्रांसपोर्ट, माहेश्वरी पंचायत गली, व्हाइट हाउस, आर के पब्लिक स्कूल, सुमेर गोशाला, सिंधी मुस्लिम बस्ती क्षेत्र में सड़कों का डामरीकरण, सीसी रोड, सफाई, रोड लाइट्स सहित कई व्यवस्थाओं को ठीक किया जाएगा। पार्षद चंडक ने सभापति आयुक्त को पत्र देकर वार्ड के लिए विशेष बजट आवंटन विकास कार्यों में सहयोग की अपील की। शहर में नियमित सफाई व्यवस्था करवाई जाएगी।