स्वागत किया
स्वागत किया
बाड़मेर.एबीवीपीकी नवगठित कार्यकारिणी में छोटूसिंह भाटी को कॉलेज इकाई अध्यक्ष, महेंद्र सिंह हड़वा को उपाध्यक्ष एवं बांकसिंह महाबार को तहसील संयोजक मनोनीत किया गया। मल्लीनाथ राजपूत महाविद्यालय छात्रावास के छात्रों ने इन पदाधिकारियों का स्वागत किया। छात्रनेता यशपालसिंह रोहिली ने बताया कि एबीवीपी संगठन को और मजबूत किया जाएगा। इस दौरान नरेंद्रसिंह, भगवानसिंह, भैरूसिंह, चैनसिंह, भाखरसिंह, अभयसिंह, कमलसिंह, मदनसिंह सहित कई छात्र मौजूद थे।
आवेदनमांगे
बाड़मेर.एसबीबीजेआरसेटी में कंप्यूटर हार्डवेयर एवं बेसिक, मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण के आवेदन मांगें हैं। आरसेटी निदेशक एच.आर मेहरा ने बताया कि 12 दिसंबर से नए प्रशिक्षण प्रारंभ किए जाएंगे। इसको लेकर महिला एवं बाल विकास शहर परियोजना में आरसेटी द्वारा जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में एच.आर मेहरा, अनुदेशक गौतमदास पन्नू, सीडीपीओ दुर्गसिंह सुभाष मौजूद थे।
छात्रोंने सफाई की
बाड़मेर.स्वच्छराजस्थान सप्ताह के अंतर्गत महाविद्यालय में चारदीवारी के पास उगी झाड़ियां को साफ कर स्वच्छ बनाया। विद्यार्थियों ने चारदीवारी के पास बिखरी गंदगी को हटाया। इस वर्ष एनएसएस के द्वारा मिशन तीन सौ के अंतर्गत लगाए पौधों को पानी पिलाया। प्राचार्य विमला आर्य ने बताया कि स्वच्छ राजस्थान सप्ताह के अंतर्गत महाविद्यालय को पूरी तरह से स्वच्छ बनाया जाएगा।
बैठक14 को
बाड़मेर.आगामीशीतकालीन अवकाश में 27 28 दिसंबर को गौड़ नवयुवक मंडल द्वारा आयोजित होने वाली क्रिकेट एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता को लेकर रविवार को आदि गौड़ छात्रावास बेरियों का बास में दोपहर एक बजे बैठक आयोजित होगी। गौड़ नवयुवक मंडल ब्लाॅक बाड़मेर नगर के अध्यक्ष कैलाश भरीडवाल ने बताया कि बैठक में प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा।
खुशीजताई
बाड़मेर.राउमाविसुरा चारणान के छात्र शैतानसिंह पडियार ने राजगढ़ चुरु में पांच किलोमीटर पैदल चाल में बाजी मारी। जसवंत सिंह ने बताया कि शैतानसिंह का विद्यालय परिवार ने स्वागत कर खुशी जताई।