पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास कार्यों का दिखेगा असर: विश्नोई

विकास कार्यों का दिखेगा असर: विश्नोई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर. सर्किटहाऊस में बैठक में भाजपा पदाधिकारी।

बाड़मेर. प्रदेशकी भाजपा सरकार की सालगिरह के उपलक्ष्य में शनिवार को जनपथ मार्ग जयपुर में आयोजित होने वाले बूथ सम्मेलन में शामिल होने के लिए जिले से हजारों कार्यकर्ता शुक्रवार को रवाना होंगे। इसके लिए जिले से 160 बसों के अलावा दर्जनों छोटे वाहनों की व्यवस्था की गई है। गुरुवार को सर्किट हाऊस में जिले के प्रभारी पूर्व सांसद जसवंत सिंह विश्नोई की अध्यक्षता में बैठक हुई। प्रभारी विश्नोई ने बैठक में कहा कि राज्य की अस्त व्यस्त अर्थव्यवस्था को वसुंधरा सरकार पुन: पटरी पर ले आई। अब अधूरे विकास कार्यों को पूरा करवाकर राज्य को विकसित राज्य बनाने की ओर अग्रसर हो रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जालम सिंह रावलोत, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रियंका चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप पालीवाल, आदूराम मेघवाल, रतनलाल बोहरा, अमृतलाल जैन, बलवंत सिंह भाटी, मदनलाल चंडक, गंगाविशन अग्रवाल, रोचामल सिंधी, जालूराम बेनीवाल, हेमाराम डऊकिया, बांकाराम चौधरी, फूसाराम पंवार, चैनाराम कड़वासरा, कुंभाराम धतरवाल, हिन्दुसिंह राठौड़, भरतदान तरला, जयकिशन भादू, पुरुषोत्तम खत्री, मोहनलाल कुर्डिया, अचलाराम सियोल प्रवीण सिंह आगोर सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रामसर गडरा का दौरा किया

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जालम सिंह रावलोत ने गुरूवार को गडरा रामसर तहसीलों का दौरा कर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस बैठक में तय हुआ कि रामसर गडरा तहसीलों से दो-दो सौ कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने जयपुर जाएंगे।

शिव.भाजपानेता खुमाण सिंह सोढ़ा, भाजपा मंडल अध्यक्ष देवीसिंह बलाई आदि ने अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं से भाग लेने का आह्वान किया।

शहरमें अलग अलग स्थानों पर बसों की व्यवस्था

भाजपामीडिया प्रवक्ता प्रदीप शर्मा ने बताया कि बाड़मेर शहर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के लिए शहर से वार्ड वाइज बसों की व्यवस्था की गई है। जिसके अनुसार वार्ड सं. 1, 2, 3 39 के लिए तन सिंह सर्किल से, वार्ड सं. 4, 5, 6, 23 24 के लिए गांधी चैक से, वार्ड सं. 7, 8, 9 10 के लिए प्रतापजी की प्रोल से, वार्ड सं. 12, 20, 21 22 के लिए हस्तीमल मोहनलाल पेट्रोल पम्प के पास से, वार्ड सं. 11, 13, 14 15 के लिए होटल कैलाश इंटरनेशनल के पास से, वार्ड सं. 16, 17, 18 19 के लिए तन सिंह गैरेज के पास से, वार्ड सं.