शॉर्ट सर्किट से चलती कार में लगी आग
शॉर्ट सर्किट से चलती कार में लगी आग
बाड़मेर. गुरुवाररात करीब आठ बजे राजमार्ग 15 पर शहर के नजदीक कुशल वाटिका के पास चलती कार में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। सूचना मिलने के 20 मिनट बाद सदर थाने से पुलिस फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। राणीगांव निवासी कार चालक बाबू खां ने बताया कि वह बाड़मेर से राणीगांव जा रहा था। कुशल वाटिका के पास कार के इंजन में धुंआ उठते देख कार रोकी और बोनट खोलकर देखा तो आग भड़क गई। चंद मिनटों में आग तेज हो गई।