- Hindi News
- चार बार सीमा पार: नई खेप में आए हथियार, नकली नोट 10 माह पुराने
चार बार सीमा पार: नई खेप में आए हथियार, नकली नोट 10 माह पुराने
भास्कर न्यूज | बाड़मेर/जोधपुर
जोधपुरपुलिस ने इस वर्ष मार्च में 98 हजार रुपए के जाली नोट पकड़े थे, वे अभी बाड़मेर में पकड़े गए ढाई लाख रुपए के जाली नोट की खेप का हिस्सा थे। अब तक की तफ्तीश से खुलासा हुआ है कि तस्करों ने चार बार सीमा पार की है, जिनमें दो बार जाली नोट दो दफा हेरोइन हथियार की सप्लाई हुई थी।
जोधपुर पुलिस उस वक्त सही जांच कर दूसरे तस्करों तक पहुंचती तो उसके बाद हुई तीन घुसपैठ तस्करी रुक सकती थी। बाड़मेर पुलिस और एटीएस अब हेरोइन हथियार बरामद करने का प्रयास कर रही है। यह संयुक्त टीम बॉर्डर पर उस जगह की तस्दीक बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट को भी करवा चुकी है जहां से कुख्यात तस्कर नबिया ने ये खेप पार करवाई थी।
नकली नोट प्रकरण में चार और गिरफ्तार
बाड़मेर. गुरुवारको नवाब उर्फ नबिया की आेर से सीमा पार से जाली नोट हथियार प्रकरण में सहयोग करने वाले चार अन्य और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। अब तक इस प्रकरण में कुल 13 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके है। गुरुवार नबिया खा, कचरा खां, हेमाराम, प्रेमाराम गिरधारी को न्यायालय में पेश किया। जिसके बाद उन्हें फिर से 16 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। एसपी देशमुख परिस ने बताया कि नबिया के साथी हाथीसिंह पुत्र विरधसिंह जाति राजपूत(42) निवासी जानपालिया, फदरुल्ला उर्फ फदू पुत्र इस्माइल (30) निवासी जानपालिया, अलाना पुत्र रमजान खां मुसलमान (36) निवासी सिंहार (सेड़वा) कमलसिंह पुत्र सरदारसिंह राजपूत (58) निवासी सिंहार को गिरफ्तार किया। फदरुल्ला उर्फ फदू हाथीसिंह आरोपी मोहम्मद उर्फ मेहमूद को सीमा पार से आने वाली खेपों को लाने में सहयोगी रहे है। पुलिस गिरफ्तार इन चारों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है।
बाड़मेर. नकलीनोट तस्कर नबिया को कोर्ट में पेश करने के बाद ले जाती पुलिस।
बाड़मेर एसपी परिस देशमुख से बातचीत
क्याजाली नोट कारतूस सीमा पार कर लाए गए थे?
एसपी:हां, यह सही है। तस्करों ने पूछताछ में बताया है और पुलिस उस जगह की तस्दीक कर चुकी है।
क्याये जाली नोट फरवरी में आए थे, हथियार नवंबर में सप्लाई हुए थे?
एसपी:ऐसी बातें सामने आई हैं, हम जांच रहे हैं कि नोट हथियार कब-कब आए थे।
जोधपुर पुलिस की नाकामी
जोधपुरपुलिस ने इस वर्ष मार्च में नबिया को जाली नोटों के साथ पकड़ा था, तब उसने गुजरात के तस्कर का नाम बताया था जो ग