- Hindi News
- सर्दी का दिखा असर, तापमान 11.5 डिग्री पर
सर्दी का दिखा असर, तापमान 11.5 डिग्री पर
थारके रेगिस्तान में सर्दी के तेवर तेज हो गए है। कई दिनों से हल्की ठंड के बाद एकाएक सर्दी तेज होने से बच्चों से लेकर बड़ों तक ऊनी गर्म कपड़े पहनकर घर से निकले। सर्दी से बचाव के लिए लोगों को अलाव तापना पड़ा। ठिठुरन बढ़ने के कारण दिनभर सर्दी का असर बरकरार रहा। रात के समय तो ठंड ओर तेज जाती है। लोगों को रजाई ओढ़कर सोना पड़ रहा है। सर्दी से बचाव के लिए सुबह के समय सड़कों पर जगह-जगह अलाव तापते नजर आए। बाड़मेर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
इन दिनों सर्दी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। समूचे थार में गुरुवार से कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया। सुबह से लेकर शाम तक ठंडी हवाएं चली। इससे लोग भी गर्म कपड़ों में रहे। शहर में भी जगह-जगह दूध फीणी की स्टॉलों पर लोगों की भीड़ रही। सर्दी से बचाव के लिए गर्म दूध का सेवन किया। घरों में भी लोग पकोड़े गर्म पेय पदार्थों का सेवन कर रहे है। स्कूली बच्चे पूरे शरीर को गर्म कपड़ों से ढककर निकले।
चारदिनों में चार डिग्री गिरा तापमान
सर्दहवाओं ठिठुरन बढ़ने से पिछले चार दिनों में बाड़मेर में चार डिग्री न्यूनतम तापमान गिर गया। इससे मौसम सर्द हो गया है। 8 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस था। जबकि 11 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
चार दिन में गिर गया 4 डिग्री न्यूनतम पारा, तेज सर्दी से ठिठुरन बढ़ी
मौसम