पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • होडू में चार साल से नहीं पानी

होडू में चार साल से नहीं पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर. होडूगांव के निकट नाइयों की ढाणी स्थित पानी की हौदी में पिछले चार साल से पानी नहीं रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों ने कई बार पीएचईडी उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई। नाइयों की ढाणी निवासी प्रकाश सैन ने बताया कि पानी नहीं आने के कारण पशुओं का हाल बेहाल है। पशुपालकों को पानी के लिए दूरदराज के इलाकों में भटकना पड़ रहा है। हौदी के पास बने हैंडपंप भी नकारा पड़ा है।