धड़ल्ले से हो रहा नशीली दवाओं का उपयोग
औषधनियंत्रक विभाग की शिथिल कार्यवाही के चलते इन दिनों नशीली दवाओं का उपयोग जोरों पर है। इन दवाओं की खरीद फरोख्त जोरों पर है। किराणे की दुकान से लेकर मेडिकल स्टोर नशीली दवाओं को बेच रहे हैं।
डोडा पोस्त तथा अफीम पर सरकार द्वारा नकेल कसने पर नशीली दवाओं का सेवन दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र से जुड़े जानकारों काे इसकी खबर होने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। युवाओं को सहजता से नशीली दवा मिलने से हर काेई इसका उपयोग कर रहा है।
गुजरातसे रही है दवा
सूत्रोंके अनुसार नशीली दवा गुजरात से सांचौर के रास्ते बाड़मेर मुख्यालय तक पहुंच रही है। जो बाद में धीरे-धीरे मेडिकल सहित अन्य दुकानों पर भी सप्लाई हो रही है। सस्ते दाम में उपलब्ध होने वाली इन नशीली दवाओं का युवाओं में दिनोंदिन उपयोग बढ़ रहा है।
^अगर दवाओं को दुरुपयोग हो रहा है तो सही नहीं है। ऐसा है तो कार्रवाई की जाएगी। भवानीसिंहगहलोत, ड्रग्सइंस्पेक्टर