पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंत्री युनूस खान के बयान से जाट समाज में आक्रोश

मंत्री युनूस खान के बयान से जाट समाज में आक्रोश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जाटसमाज ने गुरुवार को विधायक हनुमान बेनीवाल के समर्थन में पीड्ब्ल्यूडी मंत्री युनूस खान का पुतला जला कर विरोध जताया। साथ ही राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंप मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है। टाइगर फोर्स के प्रवक्ता गजेंद्र चौधरी ने बताया कि कलेक्ट्रेट के सामने दोपहर दो बजे मंत्री यूनुस खान का पुतला जला कर प्रदर्शन किया गया।

चौधरी ने बताया कि गत दिनों डीडवाना नागौर में बहुचर्चित जीवण गोदारा हत्याकांड के गवाह इंद्रचंद का अपराधी आनंदपाल की गैंग द्वारा अपहरण कर लिया जो अभी तक नहीं मिला है। इस घटना के विरोध में विधायक बेनीवाल के नेतृत्व में जाट समाज ने डीडवाना उपखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ आवाज उठाई। इस पर मंत्री यूनुस खान ने बेनीवाल को गैंगस्टर कहा था। मंत्री के इस बयान से जाट समाज में आक्रोश व्याप्त है। इसी क्रम में शुक्रवार को नागौर कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। बेनीवाल को गैंगस्टर कहना प्रदेश के लाखों युवाओं किसानों का अपमान बताया। प्रदर्शन के दौरान वीर तेजाजी टाइगर फोर्स के अध्यक्ष प्रेमाराम भादू, किसान छात्र संघ के अध्यक्ष हिम्मत जाखड़, वीर तेजाजी मित्र मंडल के गुमानसिंह सारण, मानवेन्द्र कड़वासरा, जाट सेना के जिलाध्यक्ष जगदीश जाखड़, जाट एकता मंच के रमेश जाखड़, एनएसयूआई के जालाराम पालीवाल, दाऊराम भांभू रतेऊ, छात्र नेता गणेश बेनीवाल, हिमथाराम लोल, डूंगर बाना, हेमाराम सऊ, रामकिशन भांभू सहित जाट समाज के लोग मौजूद थे।

बाड़मेर. युनूसखान का पुतला जलाकर नारेबाजी करते हुए।