पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली पानी से जोड़ने की मांग

बिजली-पानी से जोड़ने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर. रणछोड़ोणियोंकी ढाणी, ईश्वरपुरा को बिजली-पानी एवं रास्ता से जोड़ने की मांग की गई हैं। इस संबंध में भादरेश पंचायत के सरपंच ने कलेक्टर मधुसूदन शर्मा को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में बताया कि 150 की आबादी में बस्ती के 20 घरों को बिजली की सुविधा है और पानी की। यही नहीं ग्रामीणों के लिए रास्ता भी नहीं है जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ज्ञापन में बताया कि खसरा नंबर 152/ 59 है। इस खसरे में अवाप्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद लगातार रह रहे हैं। इस क्षेत्र के चारों ओर खनन कार्य किया जा रहा है। इस बारे में बार-बार कंपनी अधिकारियों प्रशासनिक उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। ज्ञापन सौंपने वालों में जैराराम, आलाराम, ताजाराम, लांगाराम, लिखमाराम, नारणाराम सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।