सड़क का निर्माण रुकवाने की मांग
बाड़मेर. जिलेकी सेड़वा तहसील के राजस्व गांव गिड़ा में गिड़ा से रामेणियों की ढाणी तक तीन किलोमीटर की डामर सड़क का निर्माण कार्य रुकवाने की मांग ग्रामीणों ने की है। हुकमाराम सहित ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप सरकारी कटाण मार्ग का सीमा ज्ञान होने तक डामर सड़क का निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि ठेकेदार द्वारा सरकारी कटाण से हटकर सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है।
ज्ञापन में बताया कि इस संबंध में पीडब्ल्यूडी एईएन बाबूलाल से संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इससे पूर्व भी तहसीलदार सेड़वा काे कई बार लिखित में अवगत कराया।