जनविरोधी नीतियों के विरोध में दिया धरना
बाड़मेर. भारतीयकम्युनिस्ट पार्टी के नानकदास धारीवाल ने बताया कि वामपंथी दलों के आह्वान पर गुरुवार को सरकारी जन विरोधी नीतियों के विरोध में धरना दिया गया। भाकपा के जिला सचिव छगनराज देथा के नेतृत्व में नरेगा को मजबूत करने, सांप्रदायिकता को समाप्त करने, महंगाई को कम करने, कालाधन को वापस लाने, दलितों पर हो रहे अत्याचार को रोकने, रिफाइनरी चालू करवाने, अवाप्त की गई जमीन के खातेदारों को रोजगार देने, जिप्सम आयात बंद करने, बीपीएल स्टेट बीपीएल परिवारों को आवास बिजली का लाभ देने की मांग की गई। परिषद ने इस संबंध में प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा है। धरने पर सरपंच उम्मेद अली देरासर, नजीर अली, शेर मोहम्म्द, मोहनलाल, पूराराम, देवीलाल, बालाराम सहित कई ग्रामीण धरने पर मौजूद थे।