पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वार्ड - 34

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जख्मी सड़कों की मरम्मत हो, फूलदार पौधे भी लगाए

जनता ने मिलकर बनाया अपने वार्ड का घोषणा पत्र

भास्कर का मकसद रूबरू के माध्यम से जनहित के लिए एक बेहतर घाेषणा पत्र तैयाार करना है, ताकि हर वार्ड स्मार्ट वार्ड और हमारा शहर एक स्मार्ट सीटी बन सके

बाड़मेर के वार्ड संख्या 34,35,36,37 38 का रूबरू कार्यक्रम

ललित शर्मा, पूनमसिंह राठौड़, रितुराज शर्मा, लाखाराम जाखड़ फोटो शैलेस वासु , लेआउट कैलाश चौधरी

वार्ड - 37 38

वार्ड - 35

वार्ड - 36

^लक्ष्मीनगर कॉलोनी 1952 में बसाई गई थी, इसमें सुविधा कम है। इसके पट्टे स्टेट ग्रांट के तहत मिलने चाहिए। इस वार्ड में सड़कें ऊपर नीचे हैं, इसके चलते पानी की निकासी ठीक से नहीं हो पाती है और वार्ड में पानी भर जाता है। वार्ड में सार्वजनिक टॉयलेट बनाए जाएं ताकि लोगों को असुविधा हो। वार्ड में स्कूल या बगीचे के लिए जमीन आवंटित की जाए। वार्ड में सफाई व्यवस्था बुरी तरह से बिगड़ी हुई है।

बलवंतसिंह भाटी, वार्ड34.

^वार्ड में कचरा पात्र नहीं है। बिजली की दो हेवी लाइनें आवासीय क्षेत्रों के ऊपर से होकर गुजरती है, इनसे हादसे की आशंका बनी रहती है। इनको पुलिस लाइन वाली रोड से निकाला जाए। परिषद में 300 कर्मचारी है, इनमें से हरेक वार्ड को 7-8 कर्मचारी दिए जाएं तो सफाई की समस्या का समाधान हो सकता है। इनकी हाजरी की रजिस्टर चैक किया जाए।

रमेशसिंह इंदा,वार्ड 34.

^हर वार्ड में एक-एक सुलभ कांप्लेक्स बनाया जाए। इस वार्ड में बालिका विद्यालय का अभाव खलता है। अगर पुलिस लाइन में स्थित शहीद स्मारक स्कूल को बालिका में तब्दील कर सेकेंडरी या सीनियर सेकेंडरी के रूप में क्रमोन्नत किया जाए तो क्षेत्र की बालिकाओं को सुविधा हो सकती है। हाई कोर्ट के निर्देश हैं कि कचरा ढोने वाली गाडिय़ां ढकी होनी चाहिए, लेकिन बाड़मेर में इसकी पालना नहीं हो रही है।

गोपालसिंह बिदावत, वार्ड34.

^इस वार्ड में विकास के कई काम कराए गए हैं। इसके बाद भी कुछ समस्याएं बाकी हैं। इसके लिए अधिकारियों को अवगत कराया गया है और आगे भी कराएंगे। इस वार्ड में 71 लाख के काम कराए हैं। कई बीपीएल परिवारों को लाभ दिलवाया है, आवासीय योजना में नाम जुड़वाया, खाद्य सुरक्षा में नाम जुड़वाया है। कुछ मामलों में जयपुर में डाटा फीड होने में कुछ कमियां रह गई थी, उसी कारण मामला अटक गया था, हमने कोई प्रयास बाक