खेल प्रतिभाओं का सम्मान
खेल प्रतिभाओं का सम्मान
बाड़मेर.राउप्राविखरीगा की ढाणी की छात्रा चिमा सारण का 100 मीटर 80 मीटर बाधा दौड़, लंबी कूद में अंडर 14 वर्ष छात्रा राष्ट्रीय प्रतियोगिता रांची झारखंड आयोजित में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेगी। रविवार को रवाना होने से पूर्व सम्मान समारोह आयोजित किया। समारोह में भामाशाह धर्माराम सारण ने गणवेश, कनवास, शूज़ भेंट किए। भगवती स्पॉट्स बाड़मेर ने प्रशिक्षक लुंभाराम बैरड़ ने किट स्मृति चिह्न भेंट किए गए। मंच संचालन शिक्षिका देवी चौधरी ने किया। कार्यक्रम में चैनाराम, हरजीराम व्याख्याता डाइट, शेराराम थोरी, भल्लाराम सारण, बन्नाराम ढाका ग्रामीण मौजूद थे।