पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खान श्रमिकों ने सौंपा ज्ञापन

खान श्रमिकों ने सौंपा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समाज में बालिका शिक्षा को बढ़ावा दें : डगला

गुड़ामालानी. बारासणगांव में भाजपा की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं भील महासभा की प्रदेश संरक्षक नंदा डगला ने भील समाज के 12 गांवों की सामूहिक भील समाज की बैठक ली। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ने बैठक में कहा कि समाज की एकता, विकास के साथ समाज पार्टी हित में एकजुट होकर कार्य करें।

डगला ने समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने समाज के लोगों को सजग रहकर सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। साथ ही समाज के सर्वांगीण विकास के लिए बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

समाज में व्याप्त कुरीतियां नशा प्रव‌ृति को छोड़ने की बात कही। बैठक में मौखावा, रेबारियो की ढाणी, डाभड़ा, उदाणियो की ढाणी, रतनपुरा, आलपुरा, भाखरपुरा, सिघासवा के साथ दर्जनों गांवों के भील समाज के लोगों ने भाग लिया। युवा जिला अध्यक्ष अर्जन भील ने बताया कि बारासण पहुंचने पर नंदा डगला का स्वागत किया गया। गुड़ामालानी ब्लाक अध्यक्ष इन्द्राराम, प्रदेश महासचिव भाखराराम राणा, जोधपुर संभाग प्रभारी कृष्ण कुमार भी सभा में मौजूद थे।

गुडामालानी. भाजपा की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डगला।