बाड़मेर. जिला बाड़मेर की कांस्टेबल भर्ती 2013 के लिए 1 जून 2014 को हुई लिखित परीक्षा का परिणाम गुरुवार को जारी कर दिया गया। परीक्षा में सफल हुए आवेदकों के रोल नंबरों की सूची बाड़मेर पुलिस की वेबसाइट जिला कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की गई है। पुलिस कांस्टेबल भर्ती का परीक्षा परिणाम बाड़मेर पुलिस की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। परीक्षा में कुल 70 प्रतिभागी सफल हुए है।