बाड़मेर। एसबीबीजे कलेक्ट्रेट परिसर शाखा के समक्ष बैंक अधिकारियों कर्मचारियों का जिला स्तरीय प्रदर्शन शुक्रवार दोपहर 2.30 से 3.0 बजे तक किया जाएगा। यूनियंस के रीजन सेक्रेटरी भंवरलाल जैलिया ने बताया कि यूनाईटेड फोरम ऑफ यूनियंस के आह्वान पर बैंक कर्मचारी केंद्र सरकार की कामगार विरोधी नीतियों के विरोध में प्रदर्शन कर रोष व्यक्त करेंगे।