- Hindi News
- पशु शिविरों के चारे में मिलावट, तौल में खोट
पशु शिविरों के चारे में मिलावट, तौल में खोट
ग्रामीणों की सूचना पर शिव तहसीलदार ने रुकवाया ट्रक
भास्कर न्यूज | बाड़मेर
सरहदीगांवों में संचालित पशु शिविरों पर चारा सप्लाई में लापरवाही बरतने का मामला सामने आया है। हरसाणी में ट्रक से आए मिलावटी चारा देखकर ग्रामीण भड़क गए। गुस्साए ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए तहसीलदार को सूचना दी। ग्रामीण सबलसिंह भाटी ने बताया कि नियमानुसार चारे को खरीदने का मूल्य निर्धारित किया गया है। ग्वारती (ग्वार का चारा) के लिए 7.50 रूपए प्रति किलो और चने का चारा के लिए 5 रूपए प्रति किलो का मूल्य निर्धारित है। लेकिन ठेकेदार चारा वितरण के स्थान तक निर्धारित मूल्य से 1 रुपया कम में पहुंचाता है। कागजों में अधिक मूल्य का चारा बता कर कम मूल्य के चारे की किस्म पशु शिविरों तक पहुंचा रहे है हरसाणी में पशु शिविर पर गाड़ी न. RJ07 GA 4363 जिला कलेक्टर (आपदा प्रबंध एवं सहायता) की रसीद संख्या 3208 में 26860 किलो ग्वारती का चारा दर्शा रखा था। जिसका सरकारी मूल्य 7.50 रूपए प्रति किलो है। लेकिन मौके पर आधा चने का चारा मिश्रित था। जिसका सरकारी मूल्य 5 रूपए प्रतिकिलो ही है। सूचना मिलने पर तहसीलदार मौके पर पहुंचे और ट्रक को रोक दिया गया।
लापरवाही