- Hindi News
- कैडेट्स ने नेशनल इंटीग्रेशन कैंप में किया श्रेष्ठ प्रदर्शन
कैडेट्स ने नेशनल इंटीग्रेशन कैंप में किया श्रेष्ठ प्रदर्शन
बरौनीबिहार में आयोजित ऑल इंडिया नेशनल इंटीग्रेशन कैम्प में राजस्थान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसमें संपूर्ण राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। राजस्थान कंटिजेंट में लेफ्टिनेंट आदर्श किशाेर के नेतृत्व में 10 बाॅयज एवं 6 गर्ल्स कैडेट्स ने राजस्थान का प्रतिनिधि किया।
इसमें अंडर ऑफिसर मनोज, राजेन्द्र उंडू, सुरा खान, हेमाराम, तिल्लाराम, जसराज, हुकमाराम, प्रकाश, आशीष, निरमा विश्नोई, माेहर कंवर, पीन्नू गहलोत, पूजा तंवर, सुमित्रा एवं नरगिस बानू ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। कैंप के दौरान अपने राज्य को प्रोजेक्ट करना था जिसमें राजस्थान ने बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कैडेट्स ने राजस्थान का भूगोल, इतिहास, अर्थव्यवस्था, कला एवं संस्कृति का एक्ट, गायन, पीटीटी और बीफ्रिंग से सबका मनमोह लिया। यह कैंप प्रत्येक भारतीय को आपस में जोड़ने के लिए आयोजित होता है। ग्रुप सोंग एवं ग्रुप डांस में भी राजस्थान प्रथम रहा। कैडेट्स के सोमवार को वापस बाड़मेर पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस दौरान मगराज कड़वासरा, कॉलेज महासचिव राजेन्द्र गोदारा, युवा जाट मंच से प्रेमाराम सियाग, प्रमोद डऊकिया, भूराराम सारण, अशोक गोदारा, सताराम लेघा, धीरूसिंह राजपुरोहित भूराराम गोदारा गणेशराज मेघवाल आदि छात्र मौजूद थे।
बाड़मेर. रेलवे स्टेशन पर एनसीसी कैडेट्स कास्वागत करते हुए।