- Hindi News
- महाविद्यालय को स्वच्छ रखने में सहयोग करें : आर्य
महाविद्यालय को स्वच्छ रखने में सहयोग करें : आर्य
बाड़मेर. स्वच्छराजस्थान सप्ताह के अंतर्गत महाविद्यालय में साप्ताहिक कार्यक्रम की कार्ययोजना प्राचार्य डॉ.विमला आर्य के निर्देश पर गठित समिति ने प्रस्तुत की। कार्यक्रम में संपूर्ण महाविद्यालय परिसर, कक्षा -कक्षों, प्रयोगशालाओं, खेल मैदान तथा पुस्तकालय कक्ष की साफ-सफाई कर स्वच्छ बनाया जाएगा। प्रथम दिवस आंतरिक भाग की सफाई का कार्य किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. विमला आर्य ने विद्यार्थियों से कहा कि स्वच्छता से सुंदरता आकर्षण बढ़ता है। व्यक्ति का मन संस्थान में दुगुने उत्साह से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित होता है। हमें भी अपने महाविद्यालय को स्वच्छ सुंदर बनाकर इस महायज्ञ में अपनी आहुति देनी है। स्वच्छता रोगों को दूर भगा कर सबको स्वस्थ रखने में मदद करती है प्राचार्य ने स्वयं झाडू लगाकर आंतरिक परिसर को स्वच्छ बनाया। विद्यार्थियों ने गुरुजनों से प्रेरणा लेकर इस साप्ताहिक कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।