आवेदन पत्र आमंत्रित
आवेदन पत्र आमंत्रित
बाड़मेर.जिलेमें कार्यरत अभिभाषकों से राजस्व शपथ आयुक्त के पद के लिए नियुक्ति के लिए राजस्व न्यायालय वार आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन पत्र 18 दिसंबर तक प्रस्तुत किए जा सकते हैं। कलक्टर मधुसूदन शर्मा ने बताया कि वर्ष 2014 के लिए नियुक्त राजस्व शपथ आयुक्त की कार्य अवधि 31 दिसंबर को समाप्त होने जा रही है। जिले में कार्यरत अभिभाषकों को अपने पंजीकरण संख्या, नियुक्ति स्थान, संबंधित बार एसोसिएशन के अध्यक्ष/सचिव की अनुशंसा सहित अपने आवेदन पत्र 18 दिसंबर तक प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित समय के बाद प्रस्तुत होने वाले आवेदन पत्रों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।