पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों ने सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया

विद्यार्थियों ने सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वस्थराजस्थान सप्ताह का शुभारंभ सोमवार से हुआ। इसके तहत स्कूली बच्चे स्वस्थता का संदेश देने के लिए तख्तियां, बैनर, नारे के माध्यम से रैली निकाल कर दिया। किसान केसरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक प्रेमाराम भादू ने बताया कि 8 दिसंबर को सुबह नौ बजे डीईओ माध्यमिक प्रेम प्रकाश व्यास ने हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया।

रैली कच्ची बस्ती जोगियाें की दड़ी, जाट काॅलोनी, शास्त्री नगर, विष्णु काॅलोनी सहित नजदीक के मोहल्लों में स्वस्थता का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर के आसपास क्षेत्रों में सफाई अभियान भी चलाया। हर घर, मोहल्ले को साफ सुथरा रखने का अभियान चलाया।

इस दौरान ओमप्रकाश गर्ग, भागीरथ गर्ग, देवाराम, भंवरलाल, विजय कुमार, लक्ष्मणराम,अमराराम, रणवीर, धर्माराम, उगराराम, हेमाराम, गेनाराम, विक्रमसिंह, भोमाराम, चौखाराम, जोगाराम, श्रवण कुमार, प्रभुराम रवि कुमार मौजूद रहे।

बाड़मेर. किसान केसरी स्कूल के विद्यार्थियों ने स्वच्छता का संदेश दिया।