मानव अधिकार की शपथ लेंगे
बाड़मेर. अतिरिक्तडीईईओ प्रारंभिक शिक्षा बाड़मेर डूंगरदास खींची ने बताया कि निदेशक प्रारंभिक शिक्षा बीकानेर के आदेशानुसार जिले की प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर के निजी एवं सरकारी विद्यालयों में 10 दिसंबर को मानव अधिकार जागरुकता सप्ताह का आयोजन होगा। मानव अधिकार की शपथ विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों एवं कार्मिकों द्वारा ली जाएगी। संबंधित ब्लाॅक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि अपने ब्लाक का समेकित प्रतिवेदन 10 दिसंबर को दोपहर एक बजे तक डीईओ प्रारंभिक शिक्षा बाड़मेर को ई-मेल के माध्यम से भेजें।
प्रश्नपत्रों का वितरण 10 को
बाड़मेर. जिलासमान परीक्षा माध्यमिक शिक्षा के तत्वावधान में आयोजित कक्षा 9 से 12वीं के प्रश्न पत्र राउमावि स्टेशन रोड, बाड़मेर में 10 दिसंबर को जिले की समस्त पंचायत समितियां को वितरण किए जाएंगे। प्रभारी महेश दादाणी ने बताया कि कक्षा 9 12वीं के प्रथम पारी 10.15 से 1.15 तक कक्षा 10 11 की द्वितीय पारी में 1.45 से 5 बजे के बीच आयोजित होगी। संयोजक एवं प्रधानाचार्य चैनाराम चौधरी ने बताया कि इस वर्ष अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों को कक्षा 9 10वीं के प्रश्न पत्र जिला समान परीक्षा से दिए जाएंगे। समय विभाग चक्र भी इसी अनुरूप होगा। संस्था प्रधान प्रश्न पत्र लेने आए साथ में अधिकृत पत्र मय फोटो निजी विद्यालय इसके साथ मान्यता की प्रति आवश्यक रूप से लाएं। प्रश्न पत्र शुल्क कक्षा 9 11 प्रति छात्र 10 रुपए कक्षा 10 12वीं प्रति छात्र 5 रुपए होगी।