पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा सदस्यता अभियान के लिए प्रभारी नियुक्त

भाजपा सदस्यता अभियान के लिए प्रभारी नियुक्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपाके सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए शिव बायतु के प्रभारी नियुक्त किए है। जिला संयोजक देवेन्द्र लेघा ने बताया कि विधायक, सांसद, पदाधिकारी से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को पुनः सक्रिय सदस्यता ग्रहण करनी होगी। अब पहले की तरह रसीद कटवाकर सक्रिय सदस्य नहीं बनाया जाएगा।

मिस काल के जरिये भाजपा के 100 नए प्राथमिक सदस्य बना कर उनके नाम नंबर सहित पूरी सूची पार्टी में जमा कराएगा। सक्रिय सदस्य बनने वाले को लोगों के पास जाकर उन्हें मिस्ड काल के जरिये प्राथमिक सदस्य बनाना होगा। ऐसे लोगों को सदस्य बनाकर फार्मेट ईमेल या हार्ड कॉपी के रूप में भाजपा कार्यालय में जमा करनी होगी। 20 फरवरी तक 2 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए शिव, बायतु गडरारोड के प्रभारी नियुक्त किए गए।

अभियान के जिला संयोजक देवेन्द्र लेघा ने बताया कि विधायक,सांसद,पदाधिकारी से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को पुन: सक्रिय सदस्यता ग्रहण करनी होगी। अब पहले की तरह रसीद कटवाकर सक्रिय सदस्य नहीं बनाया जाएगा। इस बार सक्रिय सदस्य उसे ही बनाया जाएगा जो मिस काल के जरिये भाजपा के 100 नए प्राथमिक सदस्य बना कर उन के नाम और नंबर सहित सूची पार्टी में जमा कराएगा।

अब सक्रिय सदस्य बनने वाले को लोगो के पास जाकर उनको मिस्ड काल के जरिये प्राथमिक सदस्य बनाना होगा। ऐसे लोगो को सदस्य बना कर फॉर्मेट ईमेल या हार्ड कॉपी भाजपा कार्यालय में जमा करनी होगी।

शिवबायतु के प्रभारी नियुक्त

लेघाने आज सदस्यता अभियान के लिए शिव बायतु के विभिन्न प्रभारियों सह प्रभारियों की घोषणा की। विधानसभा क्षेत्र शिव के प्रभारी पदमसिंह राठौड़, सह प्रभारी उतम मेघवाल, शिव तहसील प्रभारी बृज मोहन कुमावत, सह प्रभारी धर्माराम चौधरी चतर सिंह राजपुरोहित, गडरारोड तहसील प्रभारी मनोज लोढ़ा, सह प्रभारी देवी सिंह भाटी ताणु मानजी शैतान सिंह बिजावल , रामसर तहसील प्रभारी जितेन्द्र सिंह राठौड़, सह प्रभारी पूनमचंद सेंवर राम लाल सोलंकी को बनाया गया है। इसी तरह पंचायत समिति बायतु का प्रभारी चैनाराम कड़वासरा, सह प्रभारी कुंभाराम धतरवाल, गिड़ा पंचायत समिति प्रभारी हेराजराम सऊ, सह प्रभारी प्रेमसिंह वीदा, पाटोदी पंचायत समिति प्रभारी नखतसिंह कालेवा सह प्रभारी बजरंग चौधरी को बनाया गया है।