पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्राआें ने स्वच्छता का संकल्प लिया

छात्राआें ने स्वच्छता का संकल्प लिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर. एमबीसीराजकीय महिला महाविद्यालय में सोमवार से स्वच्छ राजस्थान सप्ताह का आगाज हुआ। 14 दिसंबर तक चलने वाले इस सप्ताह के अंतर्गत विचार गोष्ठी और शपथ ग्रहण के साथ छात्राओं और स्टाफ ने सफाई की। एनएसएस, युवा विकास केंद्र और छात्र संघ के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम के अंतर्गत कॉलेज प्राचार्य डॉ.हुकमाराम सुथार ने छात्राओं से कहा कि स्वच्छता स्वास्थ्य की चाबी है। गंदगी बीमारियों का घर है। डॉ. सुथार ने कहा कि हमें अपने घर, परिवार मोहल्लों और अपने परिसर को स्वच्छ रखने में मदद करें। युवा विकास केंद्र समन्वयक मुकेश पचौरी ने कहा कि स्वच्छता को हमें अपना स्वभाव बनाना चाहिए जो स्वच्छ है वही स्वस्थ है। एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ.मृणाली चौहान ने कहा एन.एस.एस. स्वयंसेविकाएं विशेष तौर पर अपने मोहल्लों में इस तरह के स्वच्छता अभियान के जरिए जागरूकता को लेकर विशेष प्रयास करेंगी। प्राचार्य ने छात्राओं को स्वच्छता के लिए शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में दर्शनशास्त्र व्याख्याता डॉ.उदय सिंह ,मांगीलाल जैन, छात्रा संघ अध्यक्ष सुष्मिता जैन, महासचिव दमयंती सारण और संयुक्त सचिव भगवती मेघवाल सहित छात्राएं मौजूद थीं।

बाड़मेर. एमबीसी कॉलेज में स्वच्छता का संकल्पलेती छात्राएं।