पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समूह भावना से बेहतर उन्नति संभव : पुरोहित

समूह भावना से बेहतर उन्नति संभव : पुरोहित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजवेस्टपावर लिमिटेड के सहयोग से संचालित आयवर्धन कार्यक्रम भादरेश में श्योर संस्था द्वारा दो दिवसीय स्वयं सहायता समूह पदाधिकारियों की बैठक श्योर संस्था के संकुल पर आयोजित हुई।

कार्यक्रम में संस्था की संयुक्त सचिव लता कच्छवाहा ने महिलाओं को बताया कि महिलाओं को सभी क्षेत्र में आगे आना होगा। प्रत्येक क्षेत्र में उनको हक मिले इसके लिए संगठित होने की जरूरत है। महिलाएं अभी भी राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य रोजगार आदि के क्षेत्र मे काफी पिछड़ रही है।

कच्छवाहा ने कहा कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाएं रोजगार के बेहतर अवसर पैदा कर सकती है। अपने परिवार में एक आय प्रदत्त की भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने बताया कि आपसी तालमेल तथा समूह भावना के साथ अगर कार्य किया जाए तो वे अपनी श्रेष्ठता को साबित कर सकती है। साथ ही स्वयं के रोजगार पाने से जो हिम्मत एवं आत्मविश्वास बढ़ता है। कार्यक्रम में राजवेस्ट के विनोद पुरोहित ने बताया कि महिलाएं संगठित होकर समूह की भावना से मजबूती से कार्य करते हुए कसीदा कार्य को करें तो उनके कार्य की मांग पूरी दुनिया में बढ़ जाएगा।

राजवेस्ट के हेमंत कुमार ने बताया कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से गांवों में रोजगार के साधनों में बढ़ोतरी हुई है। सरकार भी इनके कार्य को अधिक से अधिक मान्यता दे रही है। कार्यक्रम समन्वयक प्रियदर्शी सिन्हा ने महिलाओं को अधिक संख्या में जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उनकी पहचान को आगे बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन दिया। प्रशिक्षण में राजेन्द्र कुमार, मंजू सोलंकी ने सराहनीय योगदान दिया।