125 लोगों के लैंस प्रत्यारोपण
बाड़मेर. जितेंद्रसोनी की स्मृति में जिला अंधता निवारण समिति के सहयोग से जन सेवा समिति द्वारा नेत्र ज्योति अस्पताल में निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित हुआ। शिविर आयोजक जालमसिंह राजपुरोहित ने बताया कि नेत्र ज्योति अस्पताल में सुबह 10 बजे से नेत्र विशेषज्ञ द्वारा 355 लोगों के आंखों की जांच कर 125 के लैंस प्रत्यारोपण किए गए। शिविर में कन्हैयालाल सोनी तथा जन सेवा समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश मेहता ने रोगियों को दवाई चश्में वितरण किए।