एबीवीपी की कार्यकारिणी घोषित
बाड़मेर. एबीवीपीकी बैठक स्थानीय कार्यालय में आयोजित हुई। नगरमंत्री मनोज दवे ने बताया कि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एबीवीपी कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें छोटूसिंह भाटी अध्यक्ष, ओमप्रकाश बिश्नोई सचिव, अशोकदान, बलवीर नामा, मनोहरसिंह राजपुरोहित, रुपाराम बिश्नोई, मेवाराम भील को उपाध्यक्ष, महेन्द्र सिंह हड़वा, भवानीसिंह लाखाणी, जसराज डाबला, स्वरूप डउकिया को सहसचिव, जयकुमार ठक्कर वाणिज्य संकाय प्रमुख, रमेश गोलेच्छा सहप्रमुख, जीवणदान चारण कला संकाय प्रमुख, वासुदेव बिश्नोई विज्ञान संकाय प्रमुख, स्वरूपसिंह भाटी को सहप्रमुख का दायित्व सौंपा गया है। यह कार्यकारिणी आगामी वर्ष में संगठन का कार्य करेगी।