पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कंपनी पर सड़क को अवरूद्ध करने का आरोप

कंपनी पर सड़क को अवरूद्ध करने का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर. भादरेसपावर प्लाट के पास ईश्वरपुरा को जोड़ने वाली प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क को राजवेस्ट कंपनी की ओर से बंद किए जाने का ग्रामीणों ने आरोप लगाया है। ग्रामीण अमृत सैन, जगमालराम ने बताया कि कंपनी ने सड़क को अवरूद्ध कर दिया। इससे लोगों को अपने आवास तक का संपर्क कट गया हैं। अवाप्ति से बेघर हुए लोगों को कंपनी की ओर से परेशान किया जा रहा हैं, इससे ग्रामीण काफी दुखी है।

कंपनीमें रोजगार दिलाने की मांग

बाड़मेर. एसडब्ल्यूएमएलकी ओर से भूमि अवाप्ति से प्रभावित किसानों को योग्यता के अनुसार कंपनी में रोजगार देने का वादा किया गया। साउथ वेस्ट कंपनी में कार्य करने वाले कर्मचारियों का वेतन पिछले 3 वर्षों से नहीं बढ़ाया गया हैं। कंपनी के कर्मचारियों को मनमर्जी से वेतन दिया जा रहा हैं। अधिकारी कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की धमकी दे रहे हैं। अवाप्ति दौरान काटे गए टीडीएस का भुगतान आज दिन तक नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर भूमि अवाप्ति से प्रभावित किसानों को रोजगार दिलाने के लिए कंपनी के अधिकारियों को पाबंद करने की मांग की। इस दौरान सवाईराम, खुमानसिंह बोथिया, लूणाराम, भवानीसिंह, ऊमाराम सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।