- Hindi News
- मॉल के इंतजार में बीता साल, नए सिरे से तैयार होगा प्लान
मॉल के इंतजार में बीता साल, नए सिरे से तैयार होगा प्लान
तिलक बस स्टैंड पर तीन मंजिला मॉल है प्रस्तावित, पार्किंग आधुनिक सुविधाओं से युक्त मार्केट प्रस्तावित
भास्करन्यूज | बाड़मेर
महानगरोंकी तर्ज पर मल्टी कॉम्पलेक्स मॉल का ख्वाब एक साल बाद भी मूर्तरूप नहीं ले पाया। नगरपरिषद की ओर से तिलक बस स्टैंड पर प्रस्तावित मार्केट की प्लानिंग तैयार की गई। व्यापारियों को नोटिस जारी किए, लेकिन दृढ़ इच्छा शक्ति के अभाव में मामला आगे नहीं बढ़ा। हालांकि इंजीनियरों से ले-आउट जरूर तैयार करवाया गया। बीते एक साल से मामला ठंडे बस्ते में है। निकाय चुनाव में फिर से कांग्रेस का बोर्ड बना है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि प्रस्तावित मॉल का ख्वाब हकीकत में बदलेगा। उल्लेखनीय है कि शहर में मॉल की दरकार लंबे अर्से से महसूस की जा रही है। इसके अलावा पार्किंग की व्यवस्था का अभाव है। मॉल बनने से कई समस्याओं का स्थाई समाधान होने की उम्मीद है।
रोडवेज का नया बस स्टैंड बनने पर नगरपरिषद ने दिसंबर 2013 में उक्त स्थान पर मल्टी कॉम्पलेक्स की प्लानिंग बनाई। प्रोजेक्ट का खाका तैयार किया गया। इस दौरान व्यापारियों को नोटिस थमा दिए। बाद में जनसुनवाई की प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन व्यापारियों के विरोध के चलते प्रोजेक्ट को अंतिम रूप नहीं दे पाए। यह मामला अधरझूल में अटक गया। यहां पर नगरपरिषद की पांच हजार छह सौ स्क्वायर मीटर जमीन है। जिस पर भव्य मॉल निर्माण की प्लानिंग की गई थी। जहां तीन मंजिला मॉल में नीचे दुकानें होगी। िसका आवंटन भरी पुराने संचालकों को किया जाना प्रस्तावित है। वहीं द्वितीय तृतीय मंजिल में बड़ी कंपनियों के ऑफिस शो रूम स्थापित करने का प्लान शामिल था। एक साल बाद नए परिषद बोर्ड से प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि बोर्ड की पहली बैठक आयोजित होने के बाद ही प्रोजेक्ट का भविष्य तय हो पाएगा।
आगे क्या
परिषद की आय बढ़ेगी
तिलकबस स्टैंड पर प्रस्तावित मॉल का निर्माण होने से ग्राहकों को व्यवस्थित बाजार मिलेगा। तीन मंजिला मॉल में एक ही छत के नीचे किराणा से लेकर अन्य सामान की दुकानेंं संचालित होगी। इससे परिषद की आय बढ़ेगी साथ ही भविष्य के लिहाज से उचित स्थान है। बहरहाल बस स्टैंड पर दुकाने संचालित हो रही है। ये दुकाने सालों पहले किराए पर दे रखी है, इसलिए किराया भी बहुत कम है।
^तिलक बस स्टैंड पर प्रस्तावित मॉल की नए सिरे से प्लानिं