पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रोजगार मेला आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर. अग्रणीतकनीकी शिक्षण संस्थान आईसेक्ट द्वारा बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन आदर्श स्टेडियम में आयोजित होगा।

राजस्थान कौशल आजीविका विकास निगम आईसेक्ट के सहयोग से रोजगार मेले का आयोजन आदर्श स्टेडियम में होगा। वीरतेजा टाइगर फोर्स के अध्यक्ष प्रेमाराम भादू, आरएसएलडीसी के विकास सामर आईसेक्ट के प्रतिनिधि शैलेष बंसल, मनीष सैन, अली असगर ने बताया कि मेले में दस से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां आई जो बेरोजगार युवाओं का साक्षात्कार लेगी। रजिस्ट्रेशन सुबह 9 से 2 बजे तक चलेगा। रोजगार के इच्छुक युवा भविष्य में आईसेक्ट-आरएसएलडीसी, गणेश विद्या मंदिर के पास शिवकर रोड बाड़मेर में रोजगार संबंधी प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। मेले में रोजगार के लिए युवाओं को मार्गदर्शन दिया जाएगा।