- Hindi News
- स्मार्ट वार्ड के लिए स्मार्ट कर्मचारी जरूरी
स्मार्ट वार्ड के लिए स्मार्ट कर्मचारी जरूरी
जनता का मैनिफेस्टो
वार्ड में समय पर सफाई हो। सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति के साथ ही मच्छरों से फैल रही बीमारियों को रोकने के लिए डीडीटी का छिड़काव किया जाए। विकास के लिए आमजन में भी जागरूकता होनी चाहिए।
स्मार्ट वार्ड के लिए प्रत्येक वार्ड का विजन बने और विजन के आधार पर ही विकास के कार्य तय हो। झूलते तारों को हटाकर अंडरग्राउंड बिजली लाइन की जाए। आवारा पशुओं का समाधान हो।
घटिया निर्माण कार्यों की जांच कर ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। नालों की समस्या दूर हो, की राजनीति हो। विभागों के बीच आपसी समजस्य जरूरी है।
शास्त्रीनगर फाटक पर अंडरब्रिज बनाया वार्ड में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति हाो। जलदाय विभाग पानी सप्लाई का समय तय करें। लीकेज पानी पाइप लाइनों को समय पर ठीक किया जाए।
सीवरेज लाइनें नहीं हैं। कॉलोनियों में अव्यवस्थित बसावट हो गई है, इसकी वजह से रोड सिस्टम भी विकसित नहीं हो सका। नालों की समय पर सफाई हो। आवारा पशुओं से वार्ड को मुक्ति मिले।