पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू : 2 गर्भवती महिलाओं की मौत, 4 पॉजिटिव

स्वाइन फ्लू : 2 गर्भवती महिलाओं की मौत, 4 पॉजिटिव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुरमें भर्ती बाड़मेर की स्वाइन फ्लू पॉजिटिव दो गर्भवती महिलाओं ने बुधवार को दम तोड़ दिया। बाड़मेर के जिला अस्पताल में बुधवार शाम तक तीन और संदिग्ध मरीजों को भर्ती करवाया गया। अब तक भर्ती 12 में से 4 रोगी पॉजिटिव है, जबकि 5 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। तीन की रिपोर्ट नहीं आई है।

बुधवार को जोधपुर में भर्ती सुनीता कंवर (21) गुड़ामालानी की खीमी देवी (30) की मौत हो गई। स्वाइन फ्लू से अब तक जिले के 14 मौतें हो चुकी हैं। जमना देवी प|ी ठाकराराम निवासी बलदेव नगर, केलू देवी प|ी वचनराम निवासी रामसर, प्रमोद पुत्र भगवानदास निवासी खत्रियों का वास, शेंभुराम पुत्र हमीराराम निवासी दानजी की होदी की रिपोर्ट पॉजिटिव है। जीया पुत्र खेताराम, नखतसिंह पुत्र पुरखसिंह, कनू प|ी ठाकराराम, शारदा पुत्र रतनलाल, उमी पुत्र टीकमाराम की रिपोर्ट नेगेटिव है। बुधवार को हरियो देवी प|ी ताराचंद निवासा रेडाणा, टीपू प|ी गंगाराम मेहलू जमना प|ी प्रेमचंद निवासी कल्याणपुरा में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिलने पर भर्ती करवाया गया है।

रिपाेर्टका इंतजार

जोधपुरमें मेडिकल कॉलेज के माइक्रो बायोलॉजी लैब, डेजर्ट मेडिसिन रिसर्च सेंटर (डीएमआरसी) दिल्ली की निजी लैब से सैकड़ों सैंपल की रिपोर्ट आने का इंतजार है।

जहांमरीज मिले, वहां स्क्रीनिंग तक नहीं

बालोतरा.एकही परिवार में स्वाइन फ्लू जैसी गंभीर बीमारी से दो जनें ग्रसित होने की जानकारी के बावजूद बाड़मेर का चिकित्सा महकमा लापरवाही की नींद ही सोता रहा। भीतरी शहर के जामा मस्जिद के सामने रहने वाली नसीम उनकी छह वर्षीय बेटी जेनम स्वाइन फ्लू की चपेट में गई थी। परिवारजनों की जागरूकता से उनकी तो जान बच गई, मगर चिकित्सा महकमा सर्तक नहीं हुआ।

समाजसेवी इकबालभाई एचएमटी बताते हैं कि उन्होंने बाड़मेर सीएमएचओ ऑफिस के नंबर लेकर बार-बार फोन किए। कई बार तो फोन रिसीव ही नहीं हुए, इक्की-दुक्की बार किसी ने फोन उठाया तो ढंग से जवाब तक नहीं मिला।

उन्होंने बताया कि उनके छह भाइयों के परिवार में बड़े-बुजुर्ग, बच्चों सहित करीब 50-60 मैंबर है, मगर उन्हें पूरी टेमीफ्लू टैबलेट तक नहीं दी गई। ज्यादा शिकायतें करने पर एक बार एएनएम आई और दो पैकेट टैबलेट पकड़ाकर रवाना हो गई। जबकि तो मौहल्ले में कोई टीम स्क्रीनिंग के लिए आई और ही इसे विभाग ने गंभीरता से लिया।

बाड़मेर.राजकीय अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती संदिग्ध स्वाइन फ्लू पीड़िता।