- Hindi News
- शादी के 24 घंटे बाद दूल्हे ने की आत्महत्या
शादी के 24 घंटे बाद दूल्हे ने की आत्महत्या
बाड़मेर. शास्त्रीनगर मेंे बेटे की मौत के बाद विलाप करती उसकी मां अौर रेलवे पटरियोें के पास हादसे के बाद माैके पर एकत्रित लोग।
भास्कर न्यूज | बाड़मेर
जिसघर में शाम को बेटा शादी कर वापस घर बारात ले आया उसी घर से रात को जब दूल्हे की अर्थी उठी तो परिवार समेत पूरा इलाका गमगीन हो गया।
दूल्हे की मां का तो रो-रोकर बुरा हाल हो गया। दूल्हे के भाई की दहाड़े सुनकर वहां मौजूद कोई भी अपने आंसू नहीं रोक पाया। नव विवाहित प|ी के वापस पीहर जाने की बात को वह सहन नहीं कर पाया और उसने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी इहलीला समाप्त कर दी। प|ी को तो हादसे के कई घंटों बाद भी जानकारी नहीं थी कि जिस युवक के साथ वह चौबीस घंटे पहले अग्नि के समक्ष सात फेरे लेकर साथ जीने-मरने का वादा कर चुकी है वह अब इस दुनिया से विदा हो गया है। पुलिस ने बताया कि शास्त्रीनगर निवासी गेनाराम पुत्र ताराराम देशांतरी की एक दिन पूर्व ही मंगलवार को शादी हुई थी। बुधवार को बारात दुल्हन को लेकर वापस बाड़मेर लौटी। घर पर जश्न का माहौल था। धार्मिक मान्यताओं के हिसाब से दुल्हन के परिजन बुधवार शाम को ही उसे लेकर वापस जोधपुर (चौमू) के लिए रवाना होने लगे। इस पर दूल्हे ने दुल्हन से एक दिन रुकने को कहा,लेकिन परिजन नहीं माने। शाम 6 बजे जब दुल्हन अपने पीहर पक्ष के लोगों के साथ मालाणी एक्सप्रेस से जोधपुर के लिए रवाना हो गई उसके दो घंटे बाद रात 8 बजे रेल की शटिंग के दौरान नाराज युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना के बार जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की शिनाख्त कर शव परिजनों को सुपुर्द किया। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई।
खुशियांगम में बदली
शादीके बाद युवक के आत्महत्या करने से घर पर चल रही शादी की खुशियां गम में बदल गई। घटना की खबर सुनने के बाद हर कोई रेलवे पटरियों की तरफ दौड़ा। परिजनों को तो सुनकर एक बारगी यकीन नहीं हुआ, लेकिन जब भीड़ और दौड़ते लोगों को देखा तो पैर पीछे पड़ने लग गए। युवक का सिर धड़ से अलग होने से मौके पर मौत हो गई।