चिमनी से लगी आग में अधेड़ जिंदा जला
बायतुथाना क्षेत्र के चवा गांव में मंगलवार रात में चिमनी से लगी आग से झोंपे में सो रहा एक जिंदा जल गया। जबकि एक अन्य झुलसने से घायल गया। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के प्रयास किए। पुलिस के अनुसार मगाराम ने रिपोर्ट देकर बताया कि मंगवार रात 11.30 बजे उसका भाई गंगाराम पुत्र राऊराम मेघवाल(45) निवासी चवा अपने घर में बने झोंपे में सो रहा था। रोशनी के लिए झोंपे में चिमनी जल रही थी। अचानक वहां बंधे मेमने ने चिमनी को गिरा दिया, इससे आग भभक गई। आग से गंगाराम जिंदा जल गया। वहीं मगाराम ने भागकर जान बचाई। जब आसपास के लोग आग बुझाने के लिए मौैके पर पहुंचे, तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जा सका।