पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मजबूत संकल्प से जीवन में सफलता पाएं : ललितप्रभ

मजबूत संकल्प से जीवन में सफलता पाएं : ललितप्रभ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर |पत्थर ताकतवर होता है पर उसे लोहा तोड़ देता है। लोहा ताकतवर होता है पर उसे अग्नि पिघाल देती है। अग्नि ताकतवर होती है, पर उसे पानी बुझा देता है। मनुष्य का संकल्प जग जाए तो वह पानी की धाराओं को भी मोड़ने में सफल हो जाता है। यह बात संत ललितप्रभ ने कुशलवाटिका की एमबीसी पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में कही।

अच्छेसंकल्प लेकर सही मार्ग पर आगे बढ़े : संतने झूठ नहीं बोलने का संकल्प लेने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा हमारी संस्कृति सत्यमेव जयते पर टिकी है। सत्य बोलना सबसे बड़ा धर्म है जिससे आत्मशक्ति बढ़ती है। रिश्तों में भी विश्वास बढ़ता है। सत्य बोलने वाला सबके लिए गुरु की तरह पूजनीय बन जाता है। इससे पूर्व डॉ. मुनि शांतिप्रियसागर ने कहा कि दूध का सार मलाई है और जीवन का सार भलाई है। जैसे घास को हरा रखने के लिए उसमें पानी डालना जरूरी है।

वैसे ही भाग्य की जड़ को हरा-भरा रखने के लिए उसमें सद्कर्मों का पानी डालना जरूरी है।

बाड़मेर. एमवीसी स्कूल में सामूहिक नृत्य प्रस्तुत करती छात्राएं।