दो दिवसीय शिविर आज से
अग्रवालसमाज एवं जागृति आर्थराइटिस रिलीफ सेंटर निम्बाहेड़ा के सहयोग से दो दिवसीय घुटना दर्द निवारण शिविर का आयोजन गुरुवार से किया जाएगा। समाज के कार्यकारिणी सदस्य राजाराम सर्राफ ने बताया कि अग्रवाल पंचायत बाड़मेर के अध्यक्ष मदनलाल सिंहल की अध्यक्षता में अग्रवाल समाज बाड़मेर जागृति आर्थ राइटिस रिलीफ सेंटर निम्बाहेड़ा द्वारा दो दिवसीय घुटना दर्द निवारण शिविर का आयोजन अग्रवाल पंचायत भवन हाई स्कूल रोड में 12 13 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। समाज के सचिव शंकरलाल मोदी ने बताया कि इस घुटना दर्द निवारण शिविर में जयपुर के डॉ. सुरेन्द्र सोनवाल द्वारा घुटना दर्द रोगियों की जांच कर इलाज किया जाएगा। इस संबंध में अग्रवाल समाज बाड़मेर के व्यवस्थापक बृजलाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष मूलचंद मोदी, सचिव शंकर मोदी सदस्य चंद्रप्रकाश सिंहल के पास निशुल्क पंजीयन करवा सकते हैं।