भाजपा सदस्यता अभियान बैठक आज
बाड़मेर |भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर बैठक गुरुवार दोपहर दो बजे जिला मुख्यालय पर होगी। बैठक भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता डा प्रियंका चौधरी और जिलाध्यक्ष डा जालमसिंह रावलोत के नेतृत्व में होगी। सदस्यता अभियान के संयोजक देवेंद्र लेघा ने बताया कि जिले के सभी मंडल संयोजक तथा प्रदेश संगठन की ओर से नियुक्त मंडल प्रवासी कार्यकर्ता वरिष्ठ कार्यकर्ता भाग लेंगे।