पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मामला दर्ज करने की मांग

मामला दर्ज करने की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर |शिव थाना क्षेत्र के कानासर गांव में करीब एक सप्ताह पूर्व एक वाहन में गाय बैल को गाड़ी में भरकर ले जाने के संदिग्ध मामले में चूनाराम पुत्र लालूराम की ओर से पूछताछ करने पर मारपीट करने और मोबाइल छीनकर ले भागने का मामला दर्ज करने की मांग एसपी से की है। ज्ञापन में बताया कि 4 फरवरी को चूनाराम उसके साथी गाड़ी से जा रहे थे। काश्मीर गांव से करीब डेढ़ किमी. आगे कुछ लोग गाय बैलों को लाठियों से पीट-पीट कर गाड़ी में भर रहे थे। जब उन्हें मामला संदिग्ध लगा तो पूछताछ करने पर वे लोग मारपीट करने लगे। मोबाइल छीनकर भाग गए। इस आशय का मामला पुलिस थाने में दर्ज नहीं करने पर एसपी के समक्ष पेश होकर मामला दर्ज करवाने की मांग की।