पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्ड संख्या 34, 35, 36, 37 38 का स्मार्ट वार्ड, स्मार्ट सिटी कार्यक्रम आयोजित

वार्ड संख्या 34, 35, 36, 37 38 का स्मार्ट वार्ड, स्मार्ट सिटी कार्यक्रम आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गर्ल्स स्कूल कॉलेजों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे

शहरके चौराहे बालिका स्कूल कॉलेजों के बाहर बैठे मनचलों के खिलाफ कार्रवाई के लिए हर गली-मोहल्ले चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए। इतना ही नहीं पुलिस भी ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ती से रूख अपनाते हुए कार्रवाई करें। स्मार्ट वार्ड, स्मार्ट सिटी के लिए आम जनता में जागरूकता जरूरी है। जब जनता अपने अधिकारों कर्तव्य के प्रति जागरूक होकर अपनी जिम्मेदारी समझते हुए शहर, आवास आसपास के क्षेत्र को साफ-सुधरा रखेगी तो निश्चित ही वार्ड स्मार्ट बनेगा। लोगों ने साफ-सफाई, सीवरेज, सड़क, पानी सहित वार्ड वार सफाई कर्मचारियों की नियुक्त तय करने की मांग की। साथ ही सफाई सीवरेज सिस्टम सुधारने को कहा है, ताकि उनके वार्ड भी स्मार्ट वार्ड बन सकें।

ड्रेनेज सीवरेज सिस्टम की तकनीकी खामियां दूर हों और मुख्य सड़कों से अतिक्रमण हटाया जाए। भास्कर का मकसद रूबरू के माध्यम से जनहित के लिए एक बेहतर घोषणा-पत्र तैयार करना है, ताकि हर वार्ड स्मार्ट वार्ड और हमारा शहर एक स्मार्ट सिटी बन सके। रॉय कॉलोनी बेरियों का वास स्थित गौड़ छात्रावास में बुधवार को यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें वार्ड संख्या 34, 35, 36, 37 38 की जनता ने नगर निकाय चुनाव को लेकर अपने सुझाव वार्ड की समस्याओं से अधिकारियों को अवगत करवाया।

बाड़मेर. शहरके महिला कॉलेज स्कूलों के बाहर मनचलों को रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने के मुद्दे पर शहर की जनता ने एकमत समर्थन दिया। पढ़े | 24 पर